
त्योहारों पर सतर्कता और पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश
आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए एडीजी ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ नियमित पैदल गश्त और प्रभावी वाहन चेकिंग करने को कहा। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, जाम की समस्या रोकने, अवैध अतिक्रमण हटवाने तथा अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और उनकी शिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए संभ्रांत नागरिकों, ग्राम चौकीदारों और गणमान्य लोगों से निरंतर संवाद बनाए रखने को भी कहा।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार, एएसपी सिटी मानुष पारीक, एएसपी यातायात पंकज श्रीवास्तव सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही से आए आईपीएस अधिकारियों ने भी निरीक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
