आजमगढ़ में 16 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

Uncategorized

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने 16 नवंबर, सोमवार को जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश पूर्व में घोषित महाअष्टमी के स्थानीय अवकाश के स्थान पर दिया गया है।
बता दें कि जिलाधिकारी ने पहले 19 अक्टूबर को महाअष्टमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया था, लेकिन बाद में शासन स्तर से भी अवकाश घोषित होने के कारण उन्होंने अपना स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया था। इसके एवज में अब 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

सूर्य उपासना के पर्व छठ के अवसर पर सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *