




आजमगढ़ के मौली मनिहा गांव में शुक्रवार की रात को पूजा कार्यक्रम में गोली चल गई। पैर में गोली लगने से पूर्व एमएलसी का चालक घायल हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व एमएलसी कमला यादव के गांव मौली मनिहा निवासी चौकीदार निर्मल के घर शुक्रवार रात पूजा कार्यक्रम का आयोजन था। इसमें पूर्व एमएलसी कमला यादव का चालक संजय वर्मा पुत्र लालचंद वर्मा भी गया था। लहुआ कला गांव निवासी विजय यादव यहां आया हुआ था। वह लाइसेंसी रिवाल्वर लिए हुए था। शराब के नशे में धुत था। वह रिवाल्वर में कारतूस लोड कर रहा था। अचानक फायर हो गया जिससे संजय वर्मा घायल हो गया।