
आजमगढ़: वादिनी पुष्पा देवी पत्नी महेन्द्र मौर्या, निवासी पल्हनी थाना सिधारी ने 3 नवंबर को तहरीर दी थी कि अपने घर से निकलते समय गली के मोड़ पर बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झपटा मारकर उनकी गले की चेन छीनकर फरार हो गए। धारा 304(2) BNS पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान अभियुक्त पिंकेश कुमार निवासी जिला खगड़िया (बिहार) का नाम प्रकाश में आया, जिसकी तलाश जारी थी। मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त पिंकेश कुमार पुत्र स्व0 राजेन्द्र राम, निवासी एकनिया, थाना मानसी, जिला खगड़िया (बिहार) को रेलवे क्रॉसिंग मुसेपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। पिंकेश कुमार (आयु लगभग 32 वर्ष) ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने साथी राजकुमार उर्फ डिम्पल पुत्र शेखर, निवासी सेठवल थाना रानी की सराय के साथ मिलकर 03.11.2025 को महिला की चैन छिनी थी।
उसने बताया कि उसका साथी पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है और वह स्वयं भी भागने की फिराक में था, किन्तु पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।
