
आजमगढ़ से बबलू राय : कप्तानगंज थाना अंतर्गत तमरूआ गांव निवासी विनोद निषाद उम्र 33 वर्ष पुत्र टिल्लू निषाद शुक्रवार की सुबह बाईक में पेट्रोल भराने के लिए लख्मीपुर स्थित पेट्रोल पंप पर गया हुआ था। रोड से पेट्रोल पंप की तरफ ज्यों ही बाईक घुमाया तभी पीछे से आ रही अज्ञात ट्रक में उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां से स्थिति गंभीर देखते हुए गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार को मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान अशोक कुमार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक गाड़ी पर खलासी गिरी का काम करता था। उसके पास एक लड़का और दो लड़की है।