
आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में गुुरुवार को दिन में गणेश प्रतिमा पंडाल में साउंड मशीन में तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पंडाल में पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। घटना के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में कोहराम मच गया।
बरदह में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। गांव निवासी 30 वर्षीय महेंद्र यादव साउंड मशीन में तार लगा रहा था। वह बलिया में आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करता है। वर्तमान में घर पर आया था। घटना के बाद महेंद्र को लेकर सीएचसी बरदह पहुंचे, डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। जौनपुर सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दो भाई दो बहन में तीसरे नंबर पर था।