मिनी कंटेनर से 354 किलो गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से आजमगढ़ तस्करी की सूचना पर धमकी STF लखनऊ की स्थानीय पुलिस संग कार्रवाई

Uncategorized

आजमगढ़। एसटीएफ लखनऊ और गम्भीरपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिनी कंटेनर ट्रक से करीब 354 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 34 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार 12 मार्च को एसटीएफ लखनऊ टीम और गम्भीरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ से एक मिनी कंटेनर ट्रक में भारी मात्रा में गांजा लेकर आजमगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम प्रभारी उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी और थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अमौड़ा टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग करने लगे।
चेकिंग के दौरान टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर पहले मिनी कंटेनर ट्रक संख्या UP-79 AT-9418 को रोककर तलाशी ली गई। जांच में ट्रक के अंदर प्लास्टिक की गुप्त कैविटी में छिपाकर रखी गई 14 बोरियों से कुल 353.990 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद चालक राजीव कुमार यादव (38) निवासी ग्राम सुरैंदा फूलपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया को सुबह करीब 7:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, 850 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मिनी कंटेनर ट्रक भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर और आसपास के क्षेत्रों से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता है। पुलिस से बचने के लिए वह ट्रकों में गुप्त कैविटी बनाकर उसमें गांजा छिपाकर लाता था।
मामले में थाना गम्भीरपुर पर मुकदमा संख्या 71/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी गैंगेस्टर एक्ट, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
कार्रवाई में एसटीएफ लखनऊ की टीम के साथ गम्भीरपुर थाना पुलिस की टीम भी शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *