लेखपाल पति की तहसील परिसर में बने आवास की छत से गिरकर मौत, शव को अंतिम संस्कार के लिए बिहार पैतृक ग्राम ले गए परिजन

Uncategorized

आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील प्रांगण में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में महिला लेखपाल के पति की इलाज के दौरान मौत हो गई निजामाबाद तहसील में तैनात महिला लेखपाल सुनीता रानी के पति प्रेमचंद सिंह तहसील परिसर में बने सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते थे और वही प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब दस बजे भोजन करने के बाद प्रेमचंद सिंह आवास की छत पर टहल रहे थे और छत के चारों ओर लगभग डेढ़ फुट ऊँची चाहरदीवारी बनी हुई है। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े हादसे में उनके कूल्हे की हड्डी और रीढ़ की हड्डी गंभीर रूप से टूट गई वही परिजन और आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रात करीब दो बजे उनकी मृत्यु हो गई।
मृतक की पत्नी सुनीता रानी निजामाबाद तहसील क्षेत्र के करियाबर गांव की लेखपाल हैं और सरकारी आवास में पति व बच्चों के साथ निवास करती थीं। घटना के बाद शव को परिजन उनके पैतृक निवास नालंदा बिहार लेकर रवाना हो गए इस दुखद घटना से निजामाबाद तहसील परिसर में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। वही गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि वह बीते दो दिनों से अवकाश पर अपने गृह जनपद में थे और उन्हें घटना की जानकारी गुरुवार सुबह प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *