
आजमगढ़: सरायमीर थाना के संजरपुर बाजार के पास कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया। उसको भर्ती कराया गया है। दोनों लोग एक बाइक से लौट रहे थे। निजामाबाद थाना के मोहनाठ निवासी 29 वर्षीय मोनू और 25 वर्षीय सोनू सरायमीर में बेकरी में काम करते थे। दोनों साथ लौट रहे थे तभी कार टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर मोनू को मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य हादसे में इसी क्षेत्र में अनियंत्रित होनकार पेड़ से टकरा गई।
