इस्कॉन की तरफ से धूम धाम से निकली श्री कृष्ण बलराम और श्री निताई गौर के साथ पालकी यात्रा, धार्मिक कार्यक्रमों का होता रहता है आयोजन

Uncategorized

आजमगढ़ में इस्कॉन धार्मिक संस्था की तरफ से लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।धार्मिक पर्व पर कार्यक्रमों की छंटा और भी निखर जाती है। महाशिवरात्रि से लेकर होली तक कार्यक्रम हो रहे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस्कॉन आजमगढ़ की तरफ से महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री श्री कृष्ण बलराम, श्री श्री निताई चंद्र गौर के साथ पालकी यात्रा निकाली गई। जिसमें लगभग 500 भक्तो ने नगर संकीर्तन में भाग लिया। यात्रा ब्रह्मस्थान के बैकुंठ धाम मंदिर से आरंभ हो कर बाबा भंवरनाथ मंदिर तक पहुंची। इस्कॉन आजमगढ़ के वरिष्ठ भक्तों ने बताया कि इस यात्रा में सभी संस्था का सहयोग रहा जैसे विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, अमरनाथ प्रभु ज़ी, अभिषेक गुप्ता प्रभु ज़ी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के शिव एवं माधव शाखा से भी लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *