


आज़मगढ़: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने दिनांक 15 फरवरी को पड़ने वाले महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत एक दिन पूर्व भंवरनाथ मंदिर का भ्रमण किया गया। मंदिर परिसर के आसपास साफ-सफाई कराने, सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों का रूट डायवर्जन आदि के संबंध में जानकारी लेकर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
