पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी वाराणसी ने किया 20वीं वाहिनी पीएसी का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस मॉडर्न स्कूल में बने साईकिल स्टैंड एवं खेल-कूद पार्क का उद्घघाटन

Uncategorized

आजमगढ़: शनिवार को मनोज कुमार सोनकर, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी वाराणसी, अनुभाग वाराणसी द्वारा 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ का वार्षिक भ्रमण और निरीक्षण किया गया। सेनानायक सुशील कुमार शुक्ला के द्वारा DIG PAC को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात DIG PAC द्वारा समस्त अधिकारी, कर्मचारियों की परेड कराई गई, परेड के उपरांत DIG द्वारा वाहिनी के पुलिस मॉडर्न स्कूल में बने साईकिल स्टैंड एवं खेल-कूद पार्क का उद्घघाटन किया गया। तत्पश्चात DIG द्वारा क्वार्टर गार्द पर सलामी ली गई, तथा जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया, साथ ही कोत में आर्म अमुनेशन का रख रखाव आदि का निरीक्षण किया गया।
तदोपरांत उनके द्वारा ड्यूटी दल बैरक,भोजनालय, वाहिनी चिकित्सालय, जी+11 बहुमंजिला इमारत,पुलिस मॉर्डन स्कूल, परिवहन शाखा, सभी दल स्टोर, आवासीय परिसर इत्यादि का भ्रमण किया गया तथा निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए गए।
सैनिक सम्मेलन की कार्यवाही शुरू की गई जिसमें सर्व प्रथम पीएसी गान गाया गया, उसके तुरंत बाद सम्मेलन की कार्यवाही शुरु की गई जिसमें समस्त अधिकारी/कर्मचारियों से समस्या पूछी गई तथा समस्याओं का अनुश्रवण करते हुए तत्काल कार्रवाई करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।
अपने संबोधन में खान-पान व स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहने के लिए आवश्यक सुझाव तथा ड्यूटी के प्रति सतर्क रहने हेतु प्रत्येक जवान को SOP की जानकारी होनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, शिविर पाल शाखा एव सैन्य सहायक कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान वाहिनी के सेनानायक सुशील कुमार शुक्ला, सहायक सेनानायक श्वेता आशुतोष ओझा, शिविरपाल अमरनाथ यादव, सूबेदार सैन्य सहायक बीजेंद्र सिंह सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *