स्कूल से घर बच्चों को लेकर जा रही बस धू धू कर जल गई, बाल बाल बचे बच्चे, समय रहते निकाला गया

Uncategorized

आजमगढ़ जनपद के सरायमीर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कौरा गहनी गांव के पास सहबरी–सिकरौर मार्टिनगंज मार्ग पर शनिवार दोपहर लगभग दो बजे एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूल की वैन में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार नोनारी गांव स्थित मदरसा उस्मानिया से तीन बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए वैन जा रही थी। रास्ते में अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा। कुछ ही क्षणों में आग भड़क उठी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तुरंत वाहन रोका। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। देखते ही देखते आग ने वैन को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया। वही कोतवाली प्रभारी सरायमीर, भुवनेश चौबे ने बताया कि वैन में तीन बच्चे सवार थे, जिन्हें चालक और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा है कि यदि समय रहते स्थानीय लोगों और चालक ने साहस और सतर्कता नहीं दिखाई होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने बच्चों की जान बचाने वाले चालक और ग्रामीणों की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *