


आजमगढ़: महाराजगंज थाना क्षेत्र के चकशिव गुलाम बढ़ई का पुरा गांव निवासी राजू विश्वकर्मा उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र सतिराम विश्वकर्मा बीती रात में भोजन करने के बाद कमरे मे सोने चला गया। छोटे भाई रवि ने बताया कि मंगलवार
सुबह घर से कब निकल गये, नहीं मालूम। गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर सिवान में एक खेत में शीशम के पेड़ से लुंगी के सहारे शव लटकता देख ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। मृतक की पहचान राजू विश्वकर्मा के रुप में देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयो में सबसे बड़ा था। अविवाहित था।
थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्य ने बताया कि परिजन ने बताया कि कुछ मानसिक रूप से तनाव में रहा होगा। शौच के लिए घर से निकला था। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गुरैथा गांव निवासी 15 वर्षीय अनुशिका पासवान क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। सोमवार रात वह प्रतिदिन की तरह परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने छोटे भाई अंश के साथ अलग कमरे में सोने चली गई थी। मंगलवार सुबह जब मां प्रीति उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचीं तो दरवाजा खोलते ही वह स्तब्ध रह गईं। अनुशिका चुल्ले से गमछे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देखकर मां बेहोश हो गईं। शोर सुनकर परिजन पहुंचे और उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ी थी।
