कचहरी में बम की धमकी के मामले में सुन्निया दासन आउटलुक डॉट कॉम नामक ईमेल के अज्ञात धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कई घंटे की छानबीन के बाद बम की धमकी गलत निकली थी

Uncategorized

आजमगढ़: दीवानी न्यायालय परिसर में एक दिन पूर्व 16 फरवरी को बम की धमकी वाले ईमेल के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जनपद न्यायालय आशुतोष कुमार सिंह की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। रात करीब 9:00 बजे मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि जनपद न्यायाधीश के अधिकृत ईमेल एड्रेस पर सुन्निया दासन outlook.com ईमेल से किसी ने मैसेज भेजा था। मैसेज में न्यायाधीश गण के विश्राम कक्ष में आईईडी विस्फोटक होने की बात का जिक्र था और 12:15 बजे दिन में उसके फटने का समय लिखा गया था। तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू किए जाने के विरोध में बम रखने की बात लिखी थी। मामले में उपरोक्त ईमेल धारक जो कि अज्ञात है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद न्यायालय की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। सोमवार को भी दो बम निरोधक दस्ते लगातार कई घंटे तक छानबीन करते रहे। लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। ईमेल की जानकारी होने के बाद ही पूरे परिसर को खाली करा लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *