


आजमगढ़: 17 फरवरी को लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पुलिस द्वारा रोककर गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ को भी हिरासत में लिया गया। वहीं मुबारकपुर क्षेत्र में कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव राम अवध यादव को पुलिस ने उनके घर में ही हाउस अरेस्ट किए रखा। गिरफ्तारी पर जिला अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा, “पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हमें रोककर गिरफ्तार करना यह दर्शाता है कि सरकार जनता की आवाज़ से घबराई हुई है। शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा घेराव में शामिल होना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ऐसे दमन से डरने वाली नहीं है।” पुलिस की इस कार्रवाई में राहुल राय, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, अजीत राय, अंसार अहमद, शीला भारती, सीमा भारती, हरिओम उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, शिव मंगल सिंह, संतोष सिंह, रमेश राजभर, प्रदीप यादव, श्यामदेव यादव, राफ़े सोहराब, प्रेमा चौहान, प्रभुनाथ सिंह, अरविंद जैसवार, गोपाल कृष्ण राय, मंतराज यादव, रमानंद सागर, राकेश गुप्ता, ओम प्रकाश सरोज , बृजेश पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन गिरफ्तार किए गए।
