वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य व हिन्दू युवा वाहिनी से जुड़े अंबरीश सिंह का तरवां समेत अन्य जगह हुआ स्वागत

Blog
Spread the love

आजमगढ़ के तरवां ब्लॉक स्थित मेंहनाजपुर तिराहे पर गुरुवार की दोपहर में वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य व हिन्दू युवा वाहिनी से जुड़े अम्बरीष सिंह का भव्य स्वागत किया गया। मेंहनाजपुर में विवेक सिंह मोनू, रोशन सिंह, प्रशांत सिंह सिप्पूल, अनुराग तिवारी, अमन सिंह व अन्य कई लोग मौजूद रहे। मेंहनाजपुर से निकलने के बाद तरवां में समाजसेवी अजीत सिंह के नेतृत्व में अम्बरीष सिंह भोला का सुदर्शन सिंह कटरा के पास भव्य स्वागत किया गया। जिसमें समाजसेवी अजीत सिंह के साथ हिंदू युवा वाहिनी के अमित सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। वहां से परमानपुर में हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होकर वापस लौटते समय ग्राम सभा भंवरपुर में गौरव सिंह ईशु के आवास पर स्वागत किया गया। इसमें मुख्य रूप से गौरव सिंह ईशु, अमित सिंह रिंटू, घनश्याम सिंह, रतन सिंह, मनोज पाण्डेय, सोनू सिंह, मोनू सिंह व कस्बे के अन्य कई लोग मौजूद रहे।

वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य का स्वागत

हिन्दू युवा वाहिनी से भी जुड़े हैं अंबरीश सिंह

तरवां, मेंहनाजपुर समेत अन्य जगह हुआ स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *