
आजमगढ़। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 के आयोजन के दृष्टिगत जिले के माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, पीईटी 2026 की लिखित परीक्षा के आयोजन को देखते हुए 30 अक्टूबर को शैक्षणिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-7 के 13 अक्टूबर 2026 तथा कार्मिक अनुभाग-3 के एक अक्टूबर 2026 के पत्रों में दिए गए निर्देशों के क्रम में यह निर्णय लिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस निर्णय से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार को नियमित शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी।
