पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत, कंटेनर ट्रक में घुसी स्विफ्ट डिजायर कार, आजमगढ़ शहर के समीप कंधरापुर थाना क्षेत्र में घटना

Uncategorized

आजमगढ़। जनपद के थाना कंधरापुर क्षेत्रान्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा माइलस्टोन 238 के पास हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर के चलते यह बड़ा हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना कंधरापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चलती हुई कंटेनर ट्रक में स्विफ्ट डिजायर कार घुस गई है। इसकी सूचना 112 डायल पुलिस ने दी। बाद में कई
पुलिस और राहत टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों एवं मृतकों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। वहीं दुर्घटना की सूचना पर एसपी ट्रैफिक भी घटनास्थल पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य कराया।
फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान कराने तथा उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *