![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/02/Screenshot_2024-02-02-15-01-32-61_4aed3257f278fcf7bfa3abd644e23333-1024x576.jpg)
![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240131-WA0059.jpg)
![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/01/AFFIX_20240131_161314.jpg)
आजमगढ़ के एम्बुलेंस 108 व 102 सेवा के कर्मचारी संगठन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंप कर अपनी एंबुलेंस कंपनी के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार व शोषण का आरोप लगाया और मामले में कार्रवाई की मांग की। एंबुलेंस कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी अभिषेक कुमार मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संचालित हो रहे एंबुलेंस 108 व 102 सेवा में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसमें कार्यरत कर्मचारियों पर दबाव डाल कर उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी केस बनवाकर करोड़ों रुपए का भुगतान कर दिया जा रहा है। इसके लिए फर्जी आधार, मोबाइल नंबर और हस्ताक्षर को लेकर कंपनी अपने कर्मचारियों पर दबाव डाल रही है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस कंपनी ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस के आजमगढ़ के अलावा सभी जनपदों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगनी चाहिए लेकिन अधिकारी पता नहीं कौन सी मजबूरी के चलते इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। इसी संबंध में वह डीएम को ज्ञापन सौंपे हैं। वहीं मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक से मामले में कार्रवाई करने की भी मांग कर रहे हैं।
एंबुलेंस 108 व 102 सेवा के कर्मचारी संगठन ने लगाया आरोप
कलेक्ट्रेट पर डीएम को ज्ञापन सौंपकर एंबुलेंस कंपनी पर आरोप
कंपनी पर भ्रष्टाचार व शोषण का आरोप लगाकर की कार्रवाई की मांग