चैंबर में शराब संग वीडियो वायरल होने के मामले में ADM प्रशासन ने लिया संज्ञान, संविदा कर्मी को हटाया गया

Uncategorized

आजमगढ़। तहसील परिसर स्थित एसडीएम के चेंबर में कथित रूप से जाम छलकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में मार्टीनगंज तहसील में तैनात संविदाकर्मी अंकित सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई है। वायरल वीडियो एसडीएम के चेंबर के भीतर का बताया जा रहा था। हालांकि नायब तहसील दार ने जांच में क्लीन चिट देते हुए SDM चैंबर और तहसील का वीडियो होने से इनकार किया था। लेकिन वीडियो से सरकारी कार्यालय के भीतर इस तरह की गतिविधि सामने आने से प्रशासन की छवि पर भी सवाल खड़े हुए। मामले को लेकर एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि मार्टीनगंज तहसील में तैनात संविदाकर्मी अंकित सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो की गंभीरता को देखते हुए उसका संज्ञान लिया गया और प्रारंभिक जांच के बाद संबंधित संविदाकर्मी की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। एडीएम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासनहीनता, अमर्यादित आचरण और नियमों के उल्लंघन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *