होलिका दहन 3593 स्थानों पर होगी, 194 अति संवेदनशील, 186 संवेदनशील, 14 स्थानों पर निकलेगा जुलूस, इनमें 247 हॉटस्पॉट चिन्हित, 3650 पुलिस कर्मी, 2 कंपनी पीएसी रहेगी तैनात

Uncategorized

जनपद आजमगढ़ में आगामी होलिका दहन पर्व के दृष्टिगत व्यापक सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जनपद में कुल 3593 स्थानों पर होलिका दहन का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिनमें से 194 होलिका दहन स्थल अतिसंवेदनशील, 186 होलिका दहन स्थल संवेदनशील तथा 3213 होलिका दहन स्थल सामान्य श्रेणी के चिन्हित किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त होली पर्व के अवसर पर निकलने वाले कुल 14 जुलूसों को चिन्हित कर उनके लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है। होली पर्व के दौरान जनपद में 247 संवेदनशील स्थान (हॉटस्पॉट) चिन्हित कर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जनपद में कुल *3650 पुलिस कर्मियों क्रमशः 2300 पुलिस कर्मी व 1350 होमगार्ड व पीआरडी* की ड्यूटी लगायी गयी है। सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत *50 थाना मोबाइल, 06 सर्किल मोबाइल, 02 कम्पनी पीएसी* तथा जनपद मुख्यालय से *300 अतिरिक्त पुलिस बल* को विभिन्न क्षेत्रों में अराजक तत्वों एवं उपद्रवियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु तैनात किया गया है। साथ ही, *डायल-112, अग्निशमन दल एवं अन्य आवश्यक संसाधनों* की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।
संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा निरंतर पैदल एवं वाहन गश्त की जा रही है। अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह को तत्काल चिन्हित कर विधिक कार्रवाई की जा सके।
जनपद आजमगढ़ पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि होली एवं होलिका दहन का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे साझा करें।
किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना हेतु तत्काल नजदीकी थाना, *पुलिस हेल्पलाइन डायल-112 अथवा अग्निशमन सेवा 101* पर संपर्क करें।
    जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि अफवाह फैलाना, भ्रामक/उत्तेजक पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित करना, धार्मिक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करना अथवा शांति व्यवस्था बाधित करने का कोई भी कृत्य दण्डनीय अपराध है।
ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोरतम विधिक कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी की जा रही है।
अतः सभी नागरिकों से अपेक्षा है कि वे कानून का पालन करें, संयम एवं जिम्मेदारी का परिचय दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *