बाइक को कार ने मारी टक्कर, मासूम पुत्र समेत महिला की मौत, बाइक पोल से टकराई, युवक की मौत, एक जख्मी, पोखरी में डूबने से किशोर की मौत

Uncategorized

आजमगढ़ पटवध से बबलू राय : जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आजमपुर चकिया मोड़ के पास बुधवार सुबह लगभग 10:00 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान महिला और 8 माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियरहां गांव निवासी संदीप राम (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्र मखंचू राम अपनी बहन मनीषा (22 वर्ष) और 8 माह के श्रेयांश को बाइक (UP 50 AQ 9469) से लेकर किसी कार्य से आजमगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वे आजमपुर चकिया मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही अल्ट्रोज कार (UP 50 CC 1116) ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहां उपचार के दौरान मनीषा और 8 माह के मासूम श्रेयांश की मृत्यु हो गई। संदीप का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा कार को अपने कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर के पास बुधवार की दोपहर को अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अमित कुमार की मौत हो गई। वह अपने साथी 18 वर्षीय प्रभात के साथ बाइक से सिधारी होली का सामान लेने के लिए आया था। लौटने में बाइक अमित चला रहे थे जबकि प्रभात पीछे बैठा था।
रानी की सराय क्षेत्र के सोनवारा में पोखरी मे डूबने से स्थानीय निवासी रमन 15 साल की मौत हो गई। पोखरी में अन्य लोग भी नहा रहे थे। पुलिस कार्रवाई में जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *