प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ चुनाव: डॉ. धनंजय पांडेय 27 मतों से बने अध्यक्ष

Uncategorized

आजमगढ़। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जिला शाखा के चुनाव में डॉ. धनंजय पांडेय ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। जिला महिला अस्पताल में हुए मतदान के बाद देर रात मतगणना में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. आर.एस. मौर्य को 27 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
चुनाव अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि संघ के आठ पदों के लिए कुल 14 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। अध्यक्ष पद पर डॉ. धनंजय पांडेय को 75 और डॉ. आर.एस. मौर्य को 48 मत मिले।
उपाध्यक्ष (सामान्य) के दो पदों के लिए हुए मुकाबले में डॉ. निलेश कुमार को 93, डॉ. हरेंद्र को 75 और डॉ. एस.एन. सरोज को 48 मत प्राप्त हुए। सर्वाधिक मत पाने वाले डॉ. निलेश कुमार और डॉ. हरेंद्र उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।
इसके अलावा महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. पूनम, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. ए.के. शाह, वित्त सचिव पद पर डॉ. देवेंद्र सिंह, संपादक पद पर डॉ. मनीष तिवारी तथा सचिव पद पर डॉ. आलेंद्र निर्विरोध निर्वाचित हुए।
मतगणना पूर्ण होने के बाद चुनाव अधिकारी डॉ. विनय कुमार एवं रिटर्निंग ऑफिसर जे.पी. श्रीवास्तव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *