आजमगढ़ में पुलिस विभाग में फेरबदल, अरुण कुमार सिंह द्वितीय बने एसपी यातायात, कुमार रणविजय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की जिम्मेदारी, पंकज कुमार श्रीवास्तव का मऊ तबादला

Uncategorized

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 अपर पुलिस उपायुक्त और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। तबादला सूची में आजमगढ़ के दो नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जिले में तैनात एसपी यातायात पंकज कुमार श्रीवास्तव को मऊ स्थानांतरित कर दिया गया है।
शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, यातायात निदेशालय लखनऊ में तैनात अरुण कुमार सिंह द्वितीय को आजमगढ़ का नया एसपी यातायात बनाया गया है। वहीं मुरादाबाद में तैनात कुमार रणविजय सिंह को आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आजमगढ़ में एसपी यातायात के पद पर तैनात पंकज कुमार श्रीवास्तव का तबादला मऊ कर दिया गया है। उन्हें वहां अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल के तहत प्रदेश के विभिन्न कमिश्नरेट और जिलों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और वाराणसी सहित कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को एएनटीएफ, पीएसी और पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में भी तैनाती दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *