




आजमगढ़ शहर के तकिया मोहल्ले में होली की पूर्व संध्या पर जा रहे लाग जुलूस के दौरान हंगामा हो गया। हालांकि पुलिस की सक्रियता से मामले को थोड़ी देर में ही शांत कर दिया गया। दोनों पक्षों को अलग कर दूर भेजा गया। बताया जा रहा है कि परंपरागत रूप से होली की पूर्व संध्या पर बुढ़वा की बारात जुलूस निकाला जा रहा था। अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र तकिया से गुजरने के दौरान अबीर के कुछ अंश दुकानदारों पर पड़ गए। जिससे माहौल गर्म हो गया। दोनों पक्ष सामने सामने आने लगे। इसी दौरान बीच में पुलिस समेत अन्य लोग आए। दोनों पक्षों को समझा बुझा कर अलग किया गया। मामले में सीओ सिटी शुभम तोडी ने बताया कि जुलूस के दौरान दुकानदार पर अबीर पड़ गया था। जिसके कारण आक्रोश हुआ और सभी पक्षों को चिन्हित किया जा रहा है। फिलहाल माहौल शांत है।
