आजमगढ़ में रंग डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद, चार घायलों में से दो कोई इलाज के लिए कराया गया भर्ती, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Uncategorized

आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र के भरतीपुर गांव में होली के रंग डालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। । जहां आस-पास के लोग इस पूरी घटना को लेकर छेड़खानी का विवाद बता रहे हैं। वहीं इस बारे में पुलिस का कहना है कि रंग डालने को लेकर यह विवाद हुआ है। घटना में घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जिन घायलों का इलाज चल रहा है। उनमें श्याम बली राजभर 40 और संजना राजभर 25 का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

तरवां थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बारे में तरवा थाने के प्रभारी ने बताया कि मेंहनगर के कुछ लड़के तरवां थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान रंग डालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और मारपीट हुई। इस घटना में जो लोग घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इसके साथ ही मामले में शिकायत लेकर मुकदमा दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *