





आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में दो पूर्व प्रधानों के बीच जमकर मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह से दोनों गुटों की तरफ से जूते चप्पल से जमकर मारपीट हो रही है। मारपीट की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। यह पूरा मामला कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह था पूरा मामला
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बस्ती के रहने वाले शंकर और सेठ ने गौरी बस्ती में पूर्व प्रधान सिधारी द्वारा अनुसूचित कब्रिस्तान की भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जे कर मकान निर्माण कराया जा रहा था। इस मामले में बस्ती के ही रहने वाले लोगों ने पूर्व प्रधान सफदर को मौके पर बुलाया और पंचायत के माध्यम से कब्रिस्तान की जमीन पर हो रहे निर्माण को रोकने का अनुरोध किया गया। सफदर द्वारा निर्माण का रोकने की बात कही गई जिससे विवाद बढ़ गया। इसी दौरान सिधारी और उसके परिजनों ने मिलकर पूर्व प्रधान सफदर पर हमला कर दिया। इस मारपीट में सफदर घायल हो गए। पूर्व प्रधान सफदर गंभीरपुर थाने के गैंगस्टर हैं और उन्हीं के ऊपर हमला गांव के ही पूर्व प्रधान सिधारी और उनके परिवार वालों हमला किया गया है। हालांकि इस वीडियो में वर्तमान प्रधान गुफरान भी दिखाई दे रहे हैं। स्थानी लोगों ने बताया कि वर्तमान प्रधान गुफरान और पूर्व विधानसभा में पुराना विवाद भी रह चुका है। वर्तमान प्रधान गुफरान ने सफदर के ऊपर पूर्व में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। वही इस बारे में पूर्व प्रधान सफदर का कहना कि एक दिन पूर्व तहसील दिवस पर जनसुनवाई में कब्रिस्तान की जमीन पर हो रहे निर्माण को लेकर शिकायत की थी। जिसको लेकर मुझे थाने पर बुलाया गया था जहां हमला किया गया।
