





आजमगढ़: पीड़ित अब्दुल्ला पुत्र मंसुर अहमद निवासी अली असद कालोनी थाना सिधारी द्वारा विपक्षियों मो0 हारिस पुत्र एजाज अहमद, नाज खान पुत्री एजाज अहमद, मो0 नदीम पुत्र अज्ञात, मो0 फाजिल पुत्र अज्ञात, अशरफ पुत्र अज्ञात समस्त निवासीगण ग्राम साहरिया थाना निजामाबाद के विरुद्ध शिकायत किया गया कि उपरोक्त अरोपियों ने क्यूटेक्स नामक गेमिंग, ट्रेडिंग एप के माध्यम से पैसा डबल कराने का झांसा देकर आवेदक के मोबाइल नम्बर को सोशल मीडिया ग्रुपों मे जोड़ कर लिंक के माध्यम से आवेदक व उसके परीजनों के करीब 1.5 करोड़ रूपयों की साइबर धोखाधड़ी की गयी। धारा 318 (4), 319 (2), 111 (4) BNS व 66 D IT ACT पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना देवेन्द्र प्रताप सिंह मय साइबर थाना टीम द्वारा उक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्तों मो० हारिस पुत्र एजाज अहमद ग्राम सहरिया थाना निजामाबाद उम्र करीब 30 वर्ष, व अबू फाजिल पुत्र मो0 खालिद ग्राम सहरिया थाना निजामाबाद उम्र करीब 28 वर्ष को सेमरहा से गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 02 मोबाइल फोन, 5000 रूपये नगद, 01 पैन कार्ड, 01 चार पहिया वाहन बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
