





आजमगढ़ में बेटे ने फेरा पिता के मंसूबों पर पानी
सातवीं बार शादी करने जा रहा था पिता, पूर्व में कर चुका है 6 शादियां
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में नाबालिक बेटे ने पिता के मंसूबों पर पानी फेर दिया। अहिरौला थाना क्षेत्र के पूरा दुबे गोदाम निवासी शनि मौर्य पुत्र अमरजीत मौर्य ने अहिरौली थाने की पुलिस को शिकायती पत्र देकर पिता द्वारा की जा रही साथ में शादी को रोके जाने की गुहार लगाई। नाबालिग बेटे ने बताया कि पिता अमरजीत मौर्य (55) अब तक 6 शादियां कर चुके हैं। अब सातवीं शादी करने की तैयारी में लगे हुए हैं। नाबालिक बेटे शनि मौर्य ने बताया पिता ने मेरी मां से तीसरी शादी की थी। उसके पहले दो शादियां और कर चुके थे। इसके बाद भी कुल 6 शादियां अब तक कर चुके हैं। छठवीं शादी 2024 में किये वह कुछ दिनों रहने के बाद जमीन अपने नाम करने की बात कहने लगी और पिता ने जमीन जब नाम नहीं किये तो वह जेवर की मांग करने लगी। जब जेवर भी नहीं मिला तो वह कहीं अन्यत्र चली गई। अब पिता अमरजीत मौर्य सातवीं शादी के लिए कुछ लोगों के संपर्क में हैं। उन्होंने सातवीं शादी करने का लालच दिया है और बची हुई जमीन बेचने के लिए उन्होंने किसी से ₹50000 एडवांस में ले भी लिया है। इसके साथ ही आधी से ज्यादा जमीन गिरवी रख चुके हैं। उनके द्वारा लिया गया कर्ज कई बार चुकता किया।
कक्षा 12 में पड़ता है छात्र
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में छात्र का कहना है कि मैं 12वीं का छात्र हूं। जबरिया हमें पिताजी कमाने के लिए भेज दिए। अभी मैं बाहर था और 12वीं की परीक्षा देने आया हूं। और उनके द्वारा लिया गया कर्ज मेहनत मजदूरी करके चुकता कर रहा हूं। अब यह सातवीं शादी करने जा रहे हैं और जगह जमीन भी बेचने के लिए एडवांस ले भी चुके हैं। हमने थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। गांव के प्रधान शत्रुघ्न कनौजिया ने मामले को सही बताया की अमरजीत मौर्य अब तक कई शादियां कर चुके हैं। इस संबंध में पूछने पर पिता अमरजीत मौर्य ने बताया कि मेरा जीवन यापन किस तरह से होगा अगर पत्नी रहेगी तभी जीवन यापन सही तरीके से होगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा का कहना है कि बेटे के आरोपो की जांच कर पिता को समझने को समझाने की कोशिश की जाएगी।
