आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र के गोरिया बाजार में शनिवार की शाम को 7 बजे ट्रैक्टर ट्राली और ऑटो रिक्शा की टक्कर में ऑटो रिक्शा सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि ऑटो रिक्शा सवार अन्य लोग भी घायल हैं। मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद थाना के कोठिया की निवासिनी 50 वर्षीया बिंदू देवी अपने अन्य परिजनों के साथ आजमगढ़ के महाराजगंज थाना के गोरिया बाजार में रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में गईं थीं। शनिवार की शाम को 7 बजे बिंदू देवी अपने अन्य परिजनों के साथ ऑटोरिक्शा से वापस अपने घर जाने के लिए निकली थीं। जैसे ही थोड़ा दूर गोरिया बाजार में आगे लोग गए तभी ट्रैक्टर से ऑटो रिक्शा की टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो रिक्शा सवाल लोग घायल हो गए। बिंदु देवी की हालत ज्यादा गंभीर थी। उनको परिजन आजमगढ़ जिला मुख्यालय पर एक नर्सिंग होम पर ले गए। जहां रविवार को सुबह 5 बजे बिंदु देवी की मौत हो गई। रविवार को दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के गोरिया बाजार में सड़क हादसा
ट्रैक्टर ट्रॉली और ऑटोरिक्शा की टक्कर
ऑटोरिक्शा सवार महिला की मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम