






आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के छतौना गांव में सोमवार सुबह किसान घनश्याम सिंह पुत्र राम नारायण सिंह 50 वर्ष की 11 हजार हाइटेंशन लाइन के पोल को सपोर्ट देने के लिए लगे स्टे राड में करंट लगने से मौत हो गई। घनश्याम सिंह सरसों की फसल काटने गए थे। उनके खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुंचाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
