टॉयलेट क्लीनर के गोदाम का ताला तोड़ कर चोर 2 लाख कीमत की 50 पेटी माल ले उड़े, पुलिस दो बाइक समेत पांच को पकड़ कर रही पूछताछ

Uncategorized

आजमगढ़: बरदह थाना क्षेत्र के ऊसरगांवा में बरदह मार्टिनगंज मार्ग के किनारे बने रिहायशी मकान में बने लिक्विड टॉयलेट क्लीनर के गोदाम में बीती रात गेट, कमरे और अलमारी का दरवाजा तोड़ कर चोरी हो गई। बरदह थाना क्षेत्र बंधवा इस्लाम गांव निवासी संतोष बिंद पुत्र श्रीराम बिंद उक्त मकान में सालिक इंटर प्राइजेज नाम से लिक्विड टॉयलेट क्लीनर की एजेंसी का गोदाम बनाया है। चोरों ने मेन गेट एवं कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ कर रखा पचास पेटी टॉयलेट क्लीनर, कैमरा का डीबीआर समेत कई सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने बताया कि दो लाख रुपया समान चोरी हुआ है। चोरों ने मकान का चार ताला तोड़ कर अंदर घुस कर चोरी की। पुलिस की तरफ से सुबह चार बजे सूचना मिली। पीड़ित के अनुसार पुलिस दो बाइक समेत पांच लोगों को पकड़ कर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने बताया कि विगत एक वर्ष पूर्व उक्त एजेंसी से ताला तोड़कर गैस सिलिंडर चूल्हा समेत कई सामान चोरी कर लिया गया था। जिसमे दो लाख रुपया का चोरी हुआ था। उक्त मामले में बगल के कमालपुर गांव निवासी कमलेश पुत्र लल्लन बिंद के घर से चोरी का सामान मिला था। पुलिस द्वारा जेल भी भेजा गया था। अब दुबारा घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *