सड़क हादसे में चार पहिया वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय किसान की मौत, अज्ञात वाहन संग चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Uncategorized

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास हाइवे कट पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिर्जाजगदीशपुर (ठेकमा) निवासी 55 वर्षीय इंदल सरोज पुत्र स्व. बलजोर सड़क पार कर रहे थे, तभी जिला मुख्यालय की ओर जा रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल इंदल सरोज को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरदह ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पत्नी मुनाकी देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं, जिनमें छोटे पुत्र की अभी शादी नहीं हुई है। इंदल सरोज खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि अज्ञात चार पहिया वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *