






तरवां (आजमगढ़), 20 अप्रैल 2026
थाना तरवां पुलिस ने रंगदारी वसूली और जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर गैंग के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को उचहुवा-बघरा मार्ग स्थित विरनईया मोड़ से दबोचा।
पुलिस के अनुसार, ऊचहुवाँ निवासी निसार अहमद ने तहरीर देकर बताया कि 19 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे आरोपी ऊचहुवाँ बाजार में उसकी दुकान पर पहुंचे और ₹10,000 नकद व एक पेटी बीयर की रंगदारी मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और दुकान में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।
इस मामले में थाना तरवां पर मु0अ0सं0 72/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक शिवम द्विवेदी द्वारा विवेचना की जा रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्त—
पुलिस टीम ने 20 अप्रैल को सुबह करीब 8:05 बजे छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें—
गंगा यादव उर्फ सिवबालक यादव (38 वर्ष), निवासी बघरा
विनोद यादव (30 वर्ष), निवासी बघरा
संतोष यादव (24 वर्ष), निवासी बघरा
वीरेंद्र यादव (53 वर्ष), निवासी घटारो, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर
आपराधिक इतिहास—
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी गंगा यादव उर्फ सिवबालक यादव के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं वीरेंद्र यादव पर भी हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास रहा है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम—
उपनिरीक्षक शिवम द्विवेदी के नेतृत्व में दीपक यादव, उपेंद्र यादव, अजय सिंह और विपिन यादव सहित थाना तरवां पुलिस टीम शामिल रही।
