






बरदह (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार स्थित शादीपुर पोखरा के पास रविवार को खड़ी एक ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और बाजार में हड़कंप की स्थिति बन गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे आग को फैलने से रोक लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
इस दौरान पुलिस ने भी मौके पर मोर्चा संभालते हुए लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा और दमकल टीम का सहयोग किया। समय रहते आग बुझ जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
मौके पर ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस और दमकल विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
