आजमगढ़ में तैनात महिला उपनिरीक्षक सुनीता वर्मा को ‘अति उत्कृष्ट सेवा मेडल’ से सम्मानित, गृह मंत्रालय की तरफ से मिले मेडल को SSP ने प्रदान किया

Uncategorized

आजमगढ़ जनपद में तैनात महिला उपनिरीक्षक सुनीता वर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा उन्हें “अति उत्कृष्ट सेवा मेडल” प्रदान किया गया।
सुनीता वर्मा पिछले करीब 12 वर्षों से पुलिस सेवा में सक्रिय रहते हुए उत्कृष्ट कार्य करती रही हैं। इससे पहले वह जनपद चंदौली और जौनपुर में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वर्तमान में वह आजमगढ़ में तैनात हैं।
मंगलवार को पुलिस कार्यालय, आजमगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनीता वर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे कर्मठ पुलिसकर्मी विभाग के लिए प्रेरणा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *