






आजमगढ़। सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए “धरती बचाओ, पर्यावरण बचाओ” का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा आकर्षक वेशभूषा के साथ की गई, जिसमें उन्होंने प्रकृति संरक्षण और पृथ्वी के महत्व को दर्शाया। इसके बाद कक्षा प्रथम के छात्र-छात्राओं ने एक लघु नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरणीय चेतना का संदेश दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डीपी मौर्य, प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा, अकादमिक डायरेक्टर रामनयन मौर्य और कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प लिया।
प्रबंधक डीपी मौर्य ने कहा कि पृथ्वी हम सभी की है और इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने छात्रों को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।
अकादमिक डायरेक्टर रामनयन मौर्य ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
