CBSE हाईस्कूल में 99% अंक पाने वाली साक्षी यादव को डीएम और एसपी ने किया सम्मानित, उज्जवल भविष्य की कामना की

Uncategorized

आजमगढ़। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल का परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित हुआ, जिसमें सर्वोदय पब्लिक स्कूल आजमगढ़ की छात्रा साक्षी यादव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आजमगढ़ मंडल में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से न केवल जनपद बल्कि विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के उपलक्ष्य में 21 अप्रैल 2026 को एक संस्था की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार तथा न्यूरोसर्जन डॉ. अनुप यादव ने संयुक्त रूप से साक्षी यादव को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने साक्षी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और निरंतरता से किया गया कार्य हमेशा सराहनीय परिणाम देता है और व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। वहीं पुलिस अधीक्षक और डॉ. अनुप यादव ने भी साक्षी को इस शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *