एपीएस रेजिडेंशियल अकादमी में NEET अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग व प्रेरणा सत्र आयोजित, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सफलता के मंत्र बताए, अनुशासन और निरंतर अभ्यास पर दिया जोर

Uncategorized

आजमगढ़। एपीएस रेजिडेंशियल अकादमी में नवप्रवेशित NEET अभ्यर्थियों के लिए रविवार को प्रेरणादायक काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के लिए सही दिशा, प्रेरणा और अनुभवी चिकित्सकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. पंकज जायसवाल (एमबीबीएस, एमडी), डॉ. एहतेशाम अहमद (एमबीबीएस, एमडी) तथा डॉ. मिर्ज़ा आदिल बेग (एमबीबीएस, एमडी) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अकादमी की प्राचार्या रूपल पंड्या ने अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के स्वागत के साथ किया। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।
अकादमी के प्रबंधक एवं सचिव सीए मोहम्मद नोमान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने समय के सदुपयोग, अनुशासन, सकारात्मक सोच और सतत मेहनत को सफलता की कुंजी बताया।
कार्यक्रम के अंत में अकादमी के निदेशक डॉ. गयास असद खान ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एपीएस रेजिडेंशियल अकादमी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए प्रतिबद्ध है।
अकादमी के चेयरमैन शाह आलम (गुड्डू जमाली) ने अपने शुभकामना संदेश में सभी नवप्रवेशित NEET अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन को प्रेरणादायक और उपयोगी बताते हुए अकादमी की इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *