
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर वार्ड स्थित नाला धर्मू के काली माता मंदिर में सोमवार की आधी रात चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान चोरी करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।
मंगलवार की अलसुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। मंदिर का पंखा बाहर रखा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि चोर पंखा बाहर निकाल चुके थे, लेकिन किसी कारणवश उसे लेकर नहीं जा सके। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन को सूचना दी गई।
सूचना पर डायल 112 पुलिस और पहाड़पुर चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मंदिर में चोरी के प्रयास की घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
