आजमगढ़: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में कार्रवाई

Uncategorized

आजमगढ़ जनपद के थाना जहानागंज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 10 मार्च 2026 को वादिनी ने थाना जहानागंज में तहरीर देकर बताया था कि 8 मार्च 2026 को उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त शुभम सरोज पुत्र हरेश सरोज निवासी ग्राम बरदह बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस आधार पर थाना जहानागंज में मुकदमा अपराध संख्या 52/2026 धारा 137(2) व 87 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 64(1) बीएनएस और 5एल/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 1 मई 2026 को व0उ0नि0 सविन्द्र राय मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शुभम सरोज (उम्र करीब 21 वर्ष) को परदेशी मोड़ से सुबह करीब 10:18 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त मूल रूप से ग्राम बरदह हरिजन बस्ती (नहर किनारे) थाना बरदह का निवासी है और वर्तमान में कोल्हुखोर, थाना जहानागंज में रह रहा था। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी थाना जहानागंज में मुकदमा संख्या 111/2024 धारा 323, 504, 506 व 294 भादवि के तहत आपराधिक इतिहास दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 सविन्द्र राय, कांस्टेबल विशाल चौधरी, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार यादव और कांस्टेबल हेमंत वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *