अस्तित्वहीन बोगस कंपनी के बल पर माल का परिवहन कर GST की बड़ी चोरी में मोतिहारी बिहार से एक आरोपी चढ़ा हत्थे, एक अन्य फरार, 2 लाख नकदी, इनवॉइस

Uncategorized

आजमगढ़: थाना कंधरापुर पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जीएसटी चोरी के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र राजहरन को मोतिहारी बिहार से 02 लाख रूपये नगद व कूटरचित दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकरण में पूर्व में 03 अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ₹02 लाख नकद व कूटरचित दस्तावेज बरामद किया गया है। मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार गुड्स एवं सर्विस टैक्स (GST) की चोरी करने वाले फर्मों एवं व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 03.09.2025 को अविनाश चन्द्र राय, सहायक आयुक्त (प्रभारी) राज्यकर सचल दल, आजमगढ़ व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, जनपद आजमगढ़ के निकट वाहनों की चेकिंग में यह पाया गया कि क्रेता, विक्रेता द्वारा *
अस्तित्वहीन, बोगस फर्मों के नाम पर कूटरचित इनवॉयस एवं ई-वे बिल जारी कर Old Iron Scrap का अवैध परिवहन किया जा रहा था। विस्तृत जांच में यह भी प्रकाश में आया कि विक्रेता फर्म विद्या ट्रेडर्स, रायपुर (छत्तीसगढ़) तथा क्रेता फर्म अविराज ट्रेडिंग, शिमला (हिमाचल प्रदेश) सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा फर्जी जीएसटी पंजीकरण एवं सरकारी प्रपत्रों का दुरुपयोग कर संगठित रूप से कर अपवंचन करते हुए राजस्व को हानि पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा था। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कन्धरापुर, धारा 3(5),318(4),111,336(3),338,339,340(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना व0उ0नि0 रमेश कुमार द्वारा की जा रही है। विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र राजहरन राय निवासी वार्ड नं0 2 झिटकहिया थाना आदापुर, जनपद पूर्वी चम्पारण (बिहार), उम्र लगभग 46 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की गई। इसी क्रम में अभियुक्त को माँ अम्बे स्क्रेप मार्ट, अवधेश चौक, मोतीहारी (बिहार) से गिरफ्तार किया गया। मौके पर मौजूद एक अन्य अभियुक्त मधुसूदन जायसवाल पुत्र स्व0 राजेश्वर प्रसाद निवासी अवधेश चौक मोतीहारी, थाना नगर जनपद पूर्वी चम्पारण (बिहार) भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से टैक्स इनवॉयस से संबंधित रजिस्टर एवं 02 लाख रूपये नकद धनराशि बरामद हुई। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
विवेचना टीम, साइबर सेल टीम एवं सहयोगी पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने हेतु ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) के पुरस्कार* से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है। बरामदगी में

  • टैक्स इनवॉयस रजिस्टर (माँ अम्बे स्क्रेप मार्ट)
  • ₹500-₹500 के नोटों की 04 गड्डियाँ (कुल ₹02,00,000)
  • 01 मोबाइल फोन (ओप्पो, काला रंग)
  • 01 रजिस्टर
  • 70 टैक्स इनवॉयस है।
    पूर्व में गिरफ्तार किये गये अभियुक्त में
  1. वेदवीर पुत्र सेवक राम, निवासी ग्राम महमदपुर अमिलईया, थाना जहानागंज, जिला फर्रुखाबाद, उम्र लगभग 33 वर्ष
  2. विजय कुमार यादव पुत्र बहादुर यादव, निवासी ग्राम तकिया गोपालपुर, थाना नवीन मॉडर्न, जनपद श्रावस्ती (उम्र लगभग 55 वर्ष)
  3. अविराज शर्मा पुत्र विमलेश शर्मा, निवासी बी-152C प्रगति बिहार, चौधरी चट्टी के पास, कल्याणपुर विकास नगर, थाना गुडम्बा, जनपद लखनऊ कमिश्नरेट (उम्र लगभग 21 वर्ष) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *