






आजमगढ़ के लालगंज नगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नगर के आरएसएस के सभी स्वयंसेवक व नगर के प्रबुद्ध वर्ग से लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला प्रचारक अवनीश ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से हम सब अपने घर परिवार में एक दूसरे के साथ सभी त्योहार मनाते हैं। उसी प्रकार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी अपना परिवार है। यहाँ भी हम सब एक दूसरे के साथ मिलकर प्रेम के प्रतीक होली के त्योहार को मनाकर एक दूसरे में भ्रातृत्व भाव का जागरण कर रहे तथा आपसी प्रेम बनाये रखें। इसी प्रकार से परिश्रम करते रहें और समाज को एक अच्छा संदेश देते हुए उच्च शिखर पर ले जाने का कार्य करें। होली का त्योहार ही बुरा न मानने का त्योहार है। हम अपने मन की कड़वाहट को दूर करते हैं। इसके उपरांत एक दूसरे से गले मिलकर कार्यक्रम समापन हुआ। कार्यक्रम में सह नगर संघचालक दिनेश, नगर कार्यवाह आदर्श, सह नगर कार्यवाह सुशील, व्यवस्था प्रमुख चन्दन , उत्कर्ष, हिमान्शु शुक्ल, रजनीकांत त्रिपाठी, शुभम गिरी, विवेक जायसवाल, मोनू रावत, नन्दन जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर लालगंज में कार्यक्रम का आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन
पदाधिकारियों ने होली मनाने के महत्व पर डाला प्रकाश