







जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र के भदेला स्थित असगर के बाग में मंगलवार की रात को नौ बजे आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे 18 वर्षीय रामसुंदर बिंद पुत्र राजदेव बिंद निवासी सुघरपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ लटका मिला। रस्सी से पैर भी बंधा था। परिजन रामसुंदर को दीदारगंज थाना के फूलेश स्थित प्राइवेट अस्पताल ले आए। जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार को दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जहां पर मृतक के भाई राम विजय ने बताया कि रामसुंदर मंगलवार की शाम को 4:00 बजे फुटबॉल खेलने गया था। उसके बाद गेहूं काटने लगा। शाम को 6:00 बजे से लापता हो गया था। राम विजय ने रामसुंदर की हत्या का आरोप रमेश बिंद व उसके पिता गनी पर लगाया।
जौनपुर जनपद के असगर के बाग में आम के पेड़ से लटका मिला युवक
दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुघरपुर गांव का था निवासी पुलिस
फुलेश स्थित अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित, शव का कराया गया पोस्टमार्टम