भाजपा जिला कार्यालय पर बीजेपी नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बूथ समीक्षा बैठक

Blog
Spread the love

आजमगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को बीजेपी के नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा की अध्यक्षता में बूथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। वहीं आने वाली 5 फरवरी से भारतीय जनता पार्टी के शुरू होने वाले गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर रणनीति तय की गई। भाजपा नगर अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी पूरी तरीके से लोकसभा चुनाव के मोड में आ गई है। इसी क्रम में 5 फरवरी से पार्टी का गांव चलो अभियान शुरू होने वाला है। इस प्रकार से शहर में बूथ चलो अभियान चलाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक बूथ पर जाकर लोगों से मिलेंगे। लाभार्थियों से मिलेंगे और सरकार की जो जनकल्याणकारी योजनाएं हैं उनके बारे में बताया जाएगा और जिन पात्रों को योजना का लाभ मिलने में कमी रह गई है उसको पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाया गया था उसी प्रकार से गांव चलो अभियान भी जारी रहेगा। फिलहाल 15 फरवरी तक का यह कार्यक्रम है लेकिन इसको आगे भी बढ़ाया जा सकता है। सुनते हैं भाजपा नगर अध्यक्ष ने क्या कहा। बाइट अध्यक्ष टिकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर हुई बैठक बीजेपी नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में बूथ समीक्षा बैठक पार्टी के 5 फरवरी से शुरू हो रहे अभियान को लेकर बनी रणनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *