अयोध्या मुठभेड़: आजमगढ़ का एक लाख का इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह ढेर, कुल 1.65 लाख का इनामी, इलाज के दौरान हुई मौत

Uncategorized

अयोध्या में उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम और कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ा अपडेट सामने आया है। मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ एसटीएफ प्रयागराज इकाई की टीम और भानु प्रताप सिंह के बीच हुई थी। कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर जेपी राय कर रहे थे। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल भानु प्रताप को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भानु प्रताप सिंह पूर्वांचल का एक कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर माना जाता था। उस पर आजमगढ़ से 1 लाख रुपये, अंबेडकरनगर से 50 हजार रुपये तथा गोरखपुर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, गैंगस्टर समेत 40 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
इस मुठभेड़ के बाद पूर्वांचल के अपराध जगत से जुड़े एक बड़े नाम का अंत हो गया है। पुलिस अब उसके नेटवर्क और सहयोगियों के संबंध में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *