मारवाड़ी युवा मंच द्वारा निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन, 100 से अधिक दिव्यागों का कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण हेतु पंजीकरण, 10 साल बाद चौथा शिविर लगा

Uncategorized

आजमगढ़ शहर स्थित श्री मारवाड़ी धर्मशाला में मारवाड़ी युवा मंच शाखा आजमगढ़ द्वारा तीन दिवसीय चतुर्थ निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर मंडलायुक्त अर्चना द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथियों एसपी ग्रामीण चिराग जैन, एसपी सिटी मधुबन सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर शुभम तोदी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम संयोजक आशीष खंडेलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर के माध्यम से 100 से अधिक दिव्यांग भाई-बहनों का कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण हेतु पंजीकरण किया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान सभी अतिथियों का समाज के लोगों द्वारा दुपट्टा एवं बुके भेंट कर सम्मान किया गया।

शाखा अध्यक्ष अविनाश जालान ने बताया कि पंजीकृत लाभार्थियों के अंगों का माप लेकर कार्यशाला में उनके कृत्रिम अंग तैयार किए जाएंगे, जिनका वितरण 12 अप्रैल को किया जाएगा।

पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु रुंगटा ने मंच के विभिन्न प्रकल्पों एवं इतिहास पर प्रकाश डालते हुए संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। वहीं वरिष्ठ सदस्य श्यामसुंदर डालमिया ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंच के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिला सहभागिता भी उल्लेखनीय रही, जिसमें बबीता जसरासरिया, सुषमा सराफ, पायल जालान, लक्ष्मी खंडेलिया एवं रुपाली रुंगटा सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *