आधी रात पुलिस का शिकंजा: औरैया और मैनपुरी के दो युवकों के पास से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़। अपराध और अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिधारी थाना पुलिस ने दो युवकों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देशी तमंचे और दो जीवित कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार तड़के करीब 12:30 बजे सिधारी थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने खेमउपुर रोड स्थित डेंटल कॉलेज की बाउंड्री के पीछे पुलिया के पास से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक देशी तमंचा तथा एक-एक जीवित कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अखिलेश कुमार पुत्र बुद्धे सिंह निवासी जनपद औरैया तथा कमल पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जावेद सिद्दीकी, उपनिरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल विनोद कुमार, आरक्षी आकाश कुमार, कांस्टेबल विक्रांत विश्वकर्मा और आरक्षी सूरज मिश्रा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *