लड़की की फर्जी पहचान बनाकर टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो के नाम पर ठगी, जीयनपुर से युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन और 2,210 रुपये नकद बरामद, बैंकिंग हिस्ट्री में 4.34 लाख रुपये के क्रेडिट ट्रांजेक्शन मिले

Uncategorized

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर लड़की की पहचान का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क करने और टेलीग्राम के माध्यम से अश्लील वीडियो कॉलिंग व आपत्तिजनक सामग्री उपलब्ध कराने के नाम पर धनराशि वसूलने के आरोप में साइबर सेल और जीयनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और 2,210 रुपये नकद बरामद किए हैं। मोबाइल फोन की प्रारंभिक जांच में आपत्तिजनक फोटो-वीडियो और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ी गतिविधियां सामने आई हैं। वहीं, बैंकिंग हिस्ट्री के शुरुआती अवलोकन में करीब 4.34 लाख रुपये के क्रेडिट ट्रांजेक्शन मिले हैं।
पुलिस के अनुसार, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश से बाल यौन शोषण एवं उत्पीड़न से संबंधित सामग्री (सीएसईएएम) को लेकर मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन नवीन अरोरा, डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में संयुक्त टीम ने 26 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *